सिद्धार्थनगर। शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर कैंडल मार्च निकाल कर युवाओं ने दिल्ली में हुई साक्षी की हत्या के मामले में आरोपी को सजा दिलाने की मांग की।
युवाओं ने सिद्धार्थ प्रतिमा के पास कैंडल जलाकर साक्षी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अदनान, आकिब, इकरार, अलीम, इरफान, आदित्य, महफूज, आमिर, सहजाद व नौशाद मौजूद रहे।