फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बकाया विद्युत बिल किस्त का समय नहीं किया भुगतान तो कटेगा कनेक्शन

Thu, 18 Apr 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज विद्युत डिवीजन में एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए 1843 लोगों ने कराया था पंजीकरण, 69.54 लाख बकाया
विज्ञापन


- 15 अप्रैल तक मात्र 131 लोगों ने ही जमा की 4.9 लाख बकाया किस्त

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। जनवरी माह में चलाए गए एकमुश्त विद्युत समाधान योजना के तहत डुमरियागंज डिवीजन क्षेत्र में 1843 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। लेकिन अपनी बकाया किस्त जमा करना अधिकांश लोग भूल गए। जिसके कारण बिजली निगम की राजस्व प्राप्ति पर असर पड़ने के साथ-साथ विद्युत उपभोक्ता छूट का लाभ पाने से भी वंचित रह जाएंगे। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी है।

विद्युत निगम की ओर से जनवरी माह तक चलाए गए एकमुश्त विद्युत समाधान योजना के तहत छूट का लाभ पाने के लिए डुमरियागंज डिवीजन में 1843 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। उनपर 69.54 लाख रुपए की बकाया राशि जमा करना लंबित थी। जानकारी के अनुसार पंजीकृत विद्युत उपभोक्ता निर्धारित धनराशि के सापेक्ष 15 अप्रैल तक मंत्र 131 विद्युत उपभोक्ताओं ने 1.90 लाख रुपये का ही भुगतान किया है। ऐसे मे शेष विद्युत उपभोक्ताओं की ओर से यदि 30 अप्रैल के अंदर अपनी किस्त की धनराशि जमा ना की तो वे छूट का लाभ पाने से वंचित हो जाएंगे। साथ ही उनके कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज डिवीजन के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एकमुश्त विद्युत समाधान योजना में पंजीकृत विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी बकाया किस्त की धनराशि जमा करने के लिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज भेज कर सूचित किया जा चुका है। विद्युत उपभोक्ता अपना बकाया बिल का भुगतान समय से करें। जिससे उन्हें छूट का लाभ पाने के साथ-साथ विद्युत कनेक्शन विच्छेदित और आरसी जारी होने की कार्रवाई से भी बचे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें