फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेत में गिरा था तार, करंट लगने से वृद्ध की मौत

Wed, 11 Oct 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बानगंगा चौराहे के पास मंगलवार शाम चार बजे करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। बिजली का केबल टूटकर खेत में गिरा था। उसकी चपेट में व आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के नीबी सुराहा निवासी 70 वर्षीय विश्वंभर मंगलवार शाम चार बजे के आसपास बानगंगा चौराहे के पास पशुओं के लिए घास काट रहे थे। घास काटते समय उनके हाथ में बिजली का केबल आ गया। केबल कटा हुआ था, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि एक घर के पीछे बांस में बिजली का मीटर लगा हुआ था। दो तरफ इससे आपूर्ति गई थी। एक केबल जमीन से गिरा था। इसी केबल का स्पर्श होने से वृद्ध की जान चली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें