फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंडलीय प्रतियोगिता के विजेता छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के मंगराव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि मंगराव विद्यालय के बच्चे सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर हो नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। 15-16 दिसंबर को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सिद्धार्थनगर के स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा मेंे प्राथमिक विद्यालय मंगराव के बच्चों ने लोकगीत, लोकनृत्य, समूहगान और राष्ट्रीय एकांकी प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर को मंडल विजेता बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, रमेश चंद्र त्रिपाठी, अजय पांडेय, प्रदीप कुमार आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें