फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे : खुर्शीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव बने खुर्शीद खान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव युथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने जिले के पार्टी के युवा नेता खुर्शीद अहमद खान को संगठन का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पर खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने जिस विश्वास से यह दायित्व सौंपा है वह उस पर खरा उतरेंगे और पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विधायक सैयदा खातून व पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि इस मनोनयन से पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी और युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन मजबूत होगा। सपा कार्यकर्ताओं ने खुर्शीद अहमद खान को माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई बांट प्रसन्नता जताई। इस दौरान सत्नानंद, वीरेंदर तिवारी, जोखन चौधरी, रमजान अली, विजय यादव, राम सेवक लोधी, अबुल कलाम आज़ाद, अबू बकर, अल्ताफुर्रहमान, आयोध्या साहू मौजूद रहे। उन्हें बधाई देने वालों में विधायक माता प्रसाद पांडेय, पूर्व सांसद आलोक तिवारी, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग इंद्रासना त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख उग्रसेन प्रताप सिंह, चिंकू यादव, मोनू दुबे, मो. जमील सिद्दीकी, सुरेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें