फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षा से देश सजाएंगे, हर बच्चे को पढ़ाएंगे

Thu, 04 May 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में कमपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वारा निकाली गई स्कूल चलो रैली में शामिल बच्चे
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार को बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और संचार रोग नियंत्रण के लिए साफ-सफाई का संदेश दिया।
विज्ञापन

आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा, शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे, मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चल कर नाम लिखाओ, शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का तुम करो जतन आदि नारों का उद्घोष करते हुए स्कूली बच्चों ने लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
प्रधानाध्यापिका कमल मोहनी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में जरूर कराएं। जिससे बच्चों को बेहतर और निशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके। इस दौरान काजी तालिब हुसैन, शकील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें