फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डॉक्टर से पूछेंगे, बोर्ड पर आपका नाम है, आते हो या नहीं

Sun, 06 Aug 2023 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अफसर पीसीपीएनडीटी डॉ. एमएम त्रिपाठी को निर्देश दिया है कि नवजीवन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान हुई लापरवाही से महिला की मौत के मामले की जांच करके रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ से कहा है कि निजी अस्पतालों के बोर्ड पर जिन डॉक्टरों के नाम लिखें हैं, उनसे पूछताछ की जाए कि वे संबंधित अस्पतालों में ड्यूटी करने आते हैं या नहीं। यदि डॉक्टरों ने इलाज या सर्जरी करने से इनकार किया तो हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पंजीकृत निजी अस्पतालों में डॉक्टरों नियमित उपस्थित न होने की रिपोर्ट तैयार की जाए। निजी अस्पताल से संबद्ध सभी डाॅक्टरों का शपथ पत्र प्राप्त करने के साथ उनसे साक्षात्कार भी करें। यदि निजी अस्पताल में सभी डॉक्टर नियमित ड्यूटी न कर रहे हों तो उनका पंजीकरण निरस्त करें, जबकि गैर पंजीकृत निजी अस्पतालों एवं जांच सेंटरों को बंद कराया जाए। नए पंजीकरण एवं लाइसेंस के नवीनीकरण के मामले में पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाए ताकि मानक पूरे नहीं करने वाले निजी अस्पतालों का पंजीकरण किसी भी स्थिति में न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें