रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मियों ने बढ़नी ब्लाक सभागार में की बैठक।
सिद्धार्थनगर। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के तत्वावधान में ब्लॉक बढ़नी के रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मियों ने ब्लाॅक सभागार में महाभियान के तहत ट्वीट कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मांगों को लेकर आवाज उठाई गई।
ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर दो दिन के ट्विटर महाभियान से सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया तो ब्लॉक स्तर पर 23 व 24 अगस्त को ज्ञापन कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष परवेज खान, महामंत्री रामनरेश यादव, मीडिया प्रभारी पंकज पटेल, मनोज कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद