फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का आया फोन, एक घंटे बाद फंदे से लटक गई पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति का आया फोन, एक घंटे बाद फंदे से लटक गई पत्नी
विज्ञापन

घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के धमौरा गांव में मंगलवार देर शाम मायके आई विवाहिता ने कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना से एक से घंटा पहले ही मुंबई में रह रहे पति का फोन आया था। ऐसी क्या बात हुई कि उसने छह माह के बच्चे को छोड़कर आत्महत्या कर ली। यह जांच का विषय है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के धमौरा गांव निवासी अंकिता (24) की शादी संतकबीरनगर जनपद के बेलहर थाना क्षेत्र के औरहिया गांव निवासी रामरोहित के साथ हुई थी। मौजूदा समय में वह मुंबई में है, जबकि अंकिता कुछ दिन पूर्व से मायके में अपनी मां के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शाम को पति का फोन आया और वह बात करने लगी। मां कपड़ा धुलने के लिए बगल वाले घर चली गई। लगभग एक घंटे बाद मां लौटीं तो अंकिता का छह माह का बेटा संचित रो रहा था। वह कमरे में छत के कुंडे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई थी। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। एसओ खेसरहा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें