फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: प्रेम संबंध में बाधक था पति, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

Sat, 29 Oct 2022 03:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पत्नी और उसका प्रेमी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले में नईम उर्फ रमजान हत्याकांड का कठेला पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस का दावा है कि प्रेम संबंध में पति बाधा बन रहा था, इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उसे मौत के घाट उतार दिया और गुमशुदगी का केस दर्ज कराने का नाटक किया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके एक प्रेमी को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेेंस में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव के टोला चौधरीडीह गांव निवासी नईम उर्फ रमजान की 24 अक्तूबर को गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया था। 27 अक्तूबर को कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सौरहवा ग्रांट के सिवान में खेत में उसका शव मिला था। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुट गई। जांच में पाया गया कि नईम की हत्या में उसकी पत्नी का हाथ है। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई।

उसने पूछताछ में बताया कि उसका कठेला गर्वी गांव के टोला पंडितपुरवा निवासी तूफेल से प्रेम संबंध था। पति नईम इसमें बाधा बन रहा था। योजना के तहत, 23 अक्तूबर की रात खाने में जहर मिलाकर उसको मार डाला। इसके बाद प्रेमी के सहयोग से बाइक पर शव को रखकर रात में खेत में फेंक आए थे।
विज्ञापन


किसी को शक न हो, इसलिए ससुराल जाने की बात कहकर गुमशुदगी का केस दर्ज करा दिया। थानाध्यक्ष कठेला समय माता सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने दोनों को घर से दबोच लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें