फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आयुष्मान कार्ड के लिए लंबी लाइन लगी तो जवाब देने लगा सर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आयुष्मान भारत के पोर्टल पर रिकॉर्ड अपलोड करना इन दिनों टेढ़ी खीर हो गई है। पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक आयुष्मान कार्ड के पात्र बने तो जन सेवा केंद्रों पर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस कारण पोर्टल पर लोड बढ़ रहा है और सर्वर डाउन हो रहा है। जागरूक लोग आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के लिए कभी देर रात तक तो कभी सुबह प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत अभियान 3.0 में लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाने को लेकर पंचायत सहायकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है। पात्र गृहस्थी के लोगों को शामिल करने के बाद जनपद में लगभग 14 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। 3.17 लाख आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। सुबह से शाम तक कई बार प्रयास करने पर भी सर्वर डाउन होने के कारण आयुष्मान कार्ड आवेदन होने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

जोगिया की सलोनी त्रिपाठी ने बताया कि सुबह 5 बजे प्रयास करने के बावजूद आयुष्मान कार्ड का डेटा अपलोड नहीं हो सका। मंगलवार को सूर्याेदय से पहले ही 20 लोग केंद्र पर पहुंच गए, लेकिन सभी मायूस होकर वापस गए। इसी प्रकार जोगिया के ही जय चौहान ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण पात्रों को निराश होना पड़ रहा है, जबकि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान भारत के पोर्टल में समस्या आने के कारण लक्ष्य के अनुसार कार्ड जारी नहीं हो पा रहे हैं। इस मामले में पत्राचार किया गया है। हर दिन 500 से 600 आवेदन ही हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें