फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पारा और चढ़ा तो सड़कों पर पसर गया सन्नाटा

Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को पछुआ की रफ्तार कुछ कम हुई तो पारा और चढ़ गया। अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई और तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में लू से चेहरे मुरझा गए तो अधिक गर्मी से राहत के लिए लोग रात में पानी पीते रहे।
विज्ञापन

साफ आसमान में तेज धूप और पछुआ हवा की रफ्तार घटकर मात्र 12 से 15 किमी प्रति घंटा रह गई। इस कारण गर्मी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस था। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी वृद्धि हुई और रात में तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस कारण लोग छतों पर टहलते नजर आए।
राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद बादल बारिश का मौसम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


बिजली के बिना पानी का संकट
शहरी क्षेत्र में लोकल फॉल्ट व ट्रिपिंग के कारण बिजली कट रही है तो शहर में पीने के पानी का संकट भी हो रहा है। शनिवार को बिजली कटने के कारण वन विभाग कॉलोनी में आरओ वॉटर प्लांट नहीं चला और लोगों को पानी के लिए प्लांट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि लोकल फॉल्ट व तारों को आपस में चिपकने से बिजली कट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें