फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक साथ तीन किशोरों का हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 19 Sep 2023 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एक साथ तीन किशोरों की मौत की खबर के बाद देर रात उनका अंतिम संस्कार हुआ। वहीं दूसरे दिन सोमवार को पूरा गांव सदमे में दिखा। गांव में पसरा सन्नाटा छाया रहा। गांव की गलियां सूनी थीं। बच्चों की अच्छाई को लोग बयां करते हुए दिखे। वहीं परिजनों का रो-रोकर आंख से आंसू सूख चुकी थी। बस सिसकियां ही निकल रही थी।
विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पोखरे में रविवार को दोपहर में नहाने गए गौरव (13) नारायण (15) व सागर उर्फ शिवा (15) पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस पंचनामा कर शव को परिजनों सौंप दिया था। परिजनों ने रविवार को ही देर रात बगल के राप्ती नदी के तट पर मिट्टी में अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान हर किसी के बरबस आंसू निकल रहे थे। गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले, गलियां पूरी तरह सूनी थीं। परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
पथराई आंखों से अपने लाल को तलाश रही मां
डुमरियागंज क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में तीन किशोरों की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने का तांता लगा रहा। हर कोई दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने की बात कह रहा। घर पर भीड़ के बीच नारायण की मां आंखों से सूख चुके आंसुओं व पथराई आंखों से अपने लाल को तलाश रही थी। वहीं, शिवा की मां बार-बार यही कह रही थी कास, शिवा दोनों को बचाने के बजाय गांव में मदद की गुहार लगाने आ जाता तो शायद नहीं डूबता। वहीं पिता राम नरेश बार बार बाबू अब नहीं आएगा कह कर गिर जा रहे हैं।
विज्ञापन


-

जन्मदिन के दो दिन पहले हुई मौत कभी नहीं भूलेगा

डुमरियागंज क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पोखरे में जन्मदिन के दो दिन पहले रविवार को डूबने हुई किशोर गौरव (13) साल की मौत मां व पिता अजय कुमार पांडेय कभी नहीं भूलेंगे। जिस बेटे का 19 सितंबर को जन्म दिन मनाना था, उसका अंतिम संस्कार करना पड़ेगा, ऐसा कभी सोचा नहीं था।
-
हृदय विदारक घटना, पूरा क्षेत्र शोक में डूबा

सिद्धार्थनगर। जगदीशपुर के अमृत सरोवर तालाब में गांव के तीन किशोरों की मौत पर सोमवार को डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। और उनको हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान लवकुश ओझा, कमलेंद्र त्रिपाठी, बृजेश शुक्ल, कुलदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें