फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गेहूं की डंठल की आग गांवों तक पहुंची, देवरान-जेठान की मौत

Sat, 20 Apr 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आग लगने के बाद निकलने में घिरी देखते ही देखते जल गई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकाही गांव के टोला सरपतहा में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकाही टोला सरपतहा गांव एक झोपड़ी में शुक्रवार को आग लग गई। अगलगी की इस घटना में देवरान और जेठान की झुलसकर मौत हो गई। आग को बुझाने में ग्रमीणों ने बड़ी मशक्कत की। घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर डीएम, एसपी, विधायक विनय वर्मा, एसडीएम और हल्का लेखपाल मौके का निरीक्षण कर परिजनों को सांत्वना दी। क्षतिपूर्ति देने के लिए आश्वासन भी दिया।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के नकाही गांव के टोला सरपतहा के सिवान में गेहूं की डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पछुवा हवा से आग गांव में फैल गई। उसी दौरान एक झोपड़ी आग पकड़ लिया। झोपड़ी उस समय चतुरी (70) रामलखन जेठान और गोना (65) पत्नी राम आधारे देवरान झोपड़ी मौजूद थीं। आग भयानक रूप लेने की वजह से देवरान जेठान निकल नहीं पाई। ग्रामीण और पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तबतक आग से झुलस उन दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस दोनों के शव कब्जे में लेकर फैल रहे आग को ग्रमीणों की मदद से बुझवाया। वहीं, तहसील क्षेत्र में 20 से अधिक गांवो में लगी आग की वजह अग्निशमन की गाड़ी कम पड़ गई। इसकी वजह अग्निशमन की गाड़ी नही पहुंच पाई। इस संबध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि आग से झुलस कर हुई मौत में देवरान जेठान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम और एसपी ने घटना का जायजा लिया

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। डीएम ने एसडीएम शोहरतगढ़ को निर्देश दिया कि जले हुए घरों में तत्काल राहत सामग्री, खाद्य सामग्री उपलब्ध कराये। इसके साथ-साथ जले हुए घरों का आकलन करके रिपोर्ट बनाकर भेजे, जिससे शासन द्वारा दी जाने वाली आपदा राहत धनराशि शीघ्र दिलाया जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक को तत्काल खाद्य सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगो से वार्ता कर उन्हे सांत्वना दी तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें