फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 55 किमी की रफ्तार से चली पछुआ हवा, और बढ़ी गर्मी

Fri, 16 Jun 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर से गोरखपुर मार्ग पर तेज हवा से उड़ रही धूल के बीच में आवागमन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तेज धूप में 55 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने बृहस्पतिवार को गर्मी बढ़ा दी। हवा इतनी तेज थी कि लू के तापमान में दिन भर लपट लगी, जबकि वातावरण में धूल के कण बढ़ गए थे। हवा में धूल के कण होने के कारण रात में भी तापमान गिरने में बाधा आई।
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले के तापमान की अपेक्षा रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि हो गई। इस कारण रात में कूलर, पंखे की हवा के बावजूद भी गर्मी का अहसास होता रहा है। राजस्थान की गर्म रेतों से आ रही हवा ने गर्मी और बढ़ा दी। तेज हवा के कारण खुले आसमान के नीचे पैदल और दो पहिया से आने जाने वाले लोगों को चेहरा बांधना पड़ा, क्योंकि इतनी तेज हवा छाता लेकर जाना संभव ही नहीं था।
राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन गर्मी अधिक रहेगी। दिन में वातावरण में धूल के कण बढ़ जाने के कारण रात में भी तापमान अधिक रहेगा। हालांकि, गुजरात में चक्रवात के प्रभाव के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 जून से बादल बारिश का मौसम बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें