फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी उत्पीड़न के मामलों में देरी की तो खैर नहीं

Sun, 06 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
meerut police - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी थानों की अपराध समीक्षा की। साथ ही क्राइम कंट्रोल के नुस्खे बताए। एसपी ने त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने की हिदायत दी। सीमावर्ती थानेदारों को चौकसी तेज करने के लिए निर्देशित किया। महिला संबंधी मामलों की अनदेखी करने वाले थानेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही। गुडवर्क करने वाले थानाध्यक्षों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार साहनी ने क्राइम मीटिंग की शुरुआत में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा थानावार की। इसके बाद शिवरात्रि को देखते हुए थानों में पड़ने वाले प्रमुख शिवमंदिरों की जानकारी ली।
संबंधित सीओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र के मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल कराए। बार्डर पर पकड़े गए असलहों को देखते हुए सीमावर्ती थानाध्यक्षों से कहा कि बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहें।
विज्ञापन

सीमा पर तस्करों पर भी लगाम लगाना जरूरी है। इनके नेटवर्क को ध्वस्त करने पर काम किया जाएगा। एसपी ने महिला उत्पीड़न संबंधित मामलों में तल्ख रूख अख्तियार किया। कहा कि महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों में लापरवाही करने वाले एसओ पर गाज गिर सकती है।
ऐसे मामलों को थाना पर ही दर्ज करें, जिला पर अगर मामला आ गया तो संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला संबंधित विशेष कर नाबालिग के साथ हुए मामले में थाना स्तर पर ही त्वरित कार्रवाई किया जाए।
ऐसे मामलों में सबसे पहले एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा। उदाहरण देते हुए कहा कि दो मामलों में मुकदमा नहीं लिखा गया। इसे लेकर थानाध्यक्ष चिल्हिया व बांसी को चेतावनी दी। एसओ से कहा कि अगर कोई भी मामला थाना पर पहुंचता है तो उसमें एफआईआर दर्ज करें।
इस दौरान एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ सदर अकमल खान, शोहरतगढ़ शंकर प्रसाद, इटवा दीप नारायण तिवारी, बांसी देवी दयाल, डुमरियागंज राजपाल सिंह, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, उसका बाजार योगेंद्र सिंह, बांसी शमशेर बहादुर सिंह, इटवा संजय पांडेय, लोटन एसके सरोज, कपिलवस्तु रमेश यादव सहित सभी थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें