शहर में देर शाम हुई बारिश के दौरान भीगते हुए जाते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार शाम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, दिनभर धूप-छांव का मौसम बना रहा। दोपहर में बादल छाए रहने से मौसम में नमी रहा। वहीं शाम को हुई बारिश से लोगों को उमस से काफी राहत मिली। सिविल लाइंस के अमित ने बताया की बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। पिछले पंद्रह दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राज्य कृषि मौसम के केंद्र के अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।