कपिलवस्तु। प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया शनिवार को नेपाल के काठमांडो पहुंचीं। वह जनजाति कल्याण आश्रम नेपाल की ओर से संचालित मदर्स माया हॉस्टल की 14वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि रामायण की कहानी से कई चीजें सीखी जा सकती हैं। भगवान राम का चरित्र एक आदर्श व्यक्ति का था। रामायण ने सिखाया कि एक अच्छा बेटा, एक अच्छा भाई और एक अच्छा पति कैसे होते है। उन्होंने कहा कि भले ही उस समय दो या तीन दिन तक विवाह करने की प्रथा थी, लेकिन भगवान राम के सीता से विवाह के मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रामायण के हर भाग से कुछ न कुछ सीखा जा सकता है। संवाद