- राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी
- निकाली गई जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को मानव सेवा संस्थान सेवा की ओर से ग्राम पंचायत भुजौली के पंचायत भवन पर समुदाय की महिलाओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मानव तस्करी से बचाव व इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। महिलाओं ने तख्तियों पर ‘हम सब ने ठाना है, मानव व्यापार मिटाना है’ स्लोगन लिखा था।
गोष्ठी में मानव तस्करी के दुष्प्रभाव जैसे भिक्षा मंगवाना, जबरन विवाह, यौन शोषण, बाल मजदूरी, आदि से हाेने वाली हानियों के बारे में बताया गया। समुदाय की महिलाओं ने बताया कि मानव तस्करी हमारे लिए एक अभिशाप है। इसे दूर करने के लिए हमें हर संभव जागरूक रहने की आवश्यकता है।
इसके अलावा ककरहवा के फसादीपुर में मानव तस्करी जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एएचटीयू थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय, मुख्य आरक्षी गंगेश सिंह, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र, मानव सेवा संस्थान सेवा के जिला समन्वयक जय प्रकाश गुप्ता, केंद्र प्रभारी बृजलाल यादव, अंजनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
-
श्याम सुंदर तिवारी
-