सिद्धार्थनगर। शहर में मंगलवार रात मात्र आधे घंटे हुई बारिश के बाद कई मुहल्लों में लोगों को जलभराव व कीचड़ से दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। बुधवार सुबह सड़क पर जलभराव व पसरे कीचड़ के कारण लोग घर से निकलने से कतराते रहे। शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बगल स्थित क्षतिग्रस्त सड़क पर जलभराव से लोगों को सांसत झेलनी पड़ा। इसी तरह वाल्मिकिनगर से नवीन मंडी तक जाने वाली टूटी सड़क और प्राथमिक विद्यालय मार्ग पर पसरे कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों दुर्दशा झेलनी पड़ रही थी। साथ ही शहर के बाहर निर्माणाधीन नौगढ़ सोहांस मार्ग पर पसरे कीचड़ के कारण पैदल, साइकिल व बाइक सवार को सड़क पर गुजरने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। संवाद