फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां ज्यादा जरूरत, वहां नहीं हुई बारिश, शहर हुआ तर-बतर

विज्ञापन
शहर में हो रही बारिश में भीग रहे लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
जहां ज्यादा जरूरत, वहां नहीं हुई बारिश, शहर हुआ तर-बतर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। सुबह 9:30 से दो घंटे लगातार बारिश से शहर तर-बतर हो गया, जबकि बारिश के लिए तरस रहे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बादल देखकर निराश होना पड़ा। बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
शहरी क्षेत्र में झमाझम बारिश होने के कारण लोगों को सुखद अहसास हुआ। बारिश के कारण जाम नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। सुबह करीब 11:30 बजे बारिश थमी तो धीरे-धीरे पानी बाहर निकला। ग्रामीण क्षेत्र के डुमरियागंज, बांसी, शोहरतगढ़, इटवा एवं नौगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। जिन किसानों को महंगे डीजल खरीदकर फसल की सिंचाई की है, उन्हें बारिश से बड़ी राहत मिल जाती।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून टर्फ को तराई में शिफ्ट होने के कारण बारिश हो रही है। तीन-चार दिन तक कहीं कहीं हल्की व मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

मानसून ऋतु के दौरान अब तक कुल 347.7 मिमी. बारिश हुई है, जो 836.3 मिमी. के दीर्घकालिक औसत की तुलना में 58% कम है। मानसून कालीन वर्षा की दृष्टि से जनपद अल्प वर्षा की श्रेणी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें