फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क किनारे पटरी में भरा पानी, अधिवक्ताओं को परेशानी

Fri, 26 May 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
तहसील परिसर इटवा में बनी सीसी मार्ग के दोनों तरफ पटरियों के न बनने से हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
इटवा। तहसील परिसर में अधूरी बनी सड़क के चलते अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों तरफ पटरी में पानी भरने के कारण अधिवक्ता अपने तख्ते पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्हें सड़क पटरी पर जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। इटवा तहसील परिसर में पीडब्ल्यूडी के इटवा खंड ने तहसील परिसर में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया था। परंतु सीसी रोड बनाकर दोनों तरफ पटरियों का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। जबकि इस सीसी रोड के दोनों तरफ अधिवक्ताओं के बैठने के लिये शेड बने हुए हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं को सीसी रोड से अपने चेंबर में जाने के लिए पटरियों से होकर गुजरना पड़ता है। अधिकांश अधिवक्ता व वादकारी इन्हीं पटरियों पर अपना वाहन खड़ा करते हैं। परंतु चार दिनों से हो रही बारिश के चलते लोगों को पटरियों में भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा कहते हैं कि टीन शेड में अपनी कुर्सियों तक पहुंचने में पानी से होकर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी वाहन से आने वाले अधिवक्ताओं व वादकारियों की है। ईओ इटवा राजन गुप्ता का कहना है कि शीघ्र ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें