डुमरियागंज क्षेत्र के भारतभारी स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बच्चों को शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। बच्चों को बताया कि भोजन करने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। जिससे बीमारी का खतरा न रहे। प्रार्थना सभा में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस दौरान इश्तियाक अहमद, राम बिलास सिंह यादव, सुनील यादव, तनवीर अहमद, इरशाद अहमद, शैलेंद्र चौधरी, द्विजेश चंद्र द्विवेदी, रामेंद्र मणि त्रिपाठी, नीतू शुक्ल, केशरी मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद