फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धार्मिक स्थल पर गंगाजल छिड़काव करने के मामले को सदन में उठाने की चेतावनी

Wed, 29 Nov 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। बढ़नीचाफा स्थित बलुआ समय माता मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के सपा विधायक सैयदा खातून के जाने पर विरोध का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश उपाध्याय, अनिल सिंह एवं बच्चा राम बौद्ध ने मंगलवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर से विधायक को वापस आने के बाद बढ़नीचाफा नगर पंचायत के भाजपा चेयरमैन धर्मराज वर्मा सहित अन्य लोगों ने धार्मिक स्थल पर गंगाजल का छिड़काव किया था, इससे समाज में गलत संदेश गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक विधान सभा सत्र में गईं हैं। उन्होंने डुमरियागंज के एसडीएम एवं सीओ से मुलाकात करके जांच की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने जांच करके कार्रवाई नहीं की तो विधायक इस मुद्दे को सदन में उठाएंगी। हालांकि, इस मामले में एसडीएम डुमरियागंज अरविंद कुमार और सीओ सुजीत कुमार राय का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। कहा कि विधायक क्षेत्र के कई मंदिरों के मार्ग निर्माण व पथ प्रकाश का कार्य किया है।
प्रेसवार्ता में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुहेल फारुकी, डॉ. जहीर मलिक, अजय यादव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, कृष्ण दत्त शुक्ला, सुरेंद्र शुक्ला, बालकृष्ण ओझा, इकबाल मलिक, बहराइची प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मंदिर परिसर में विधायक के जाने के बाद विरोध करने की शिकायत प्राप्त होगी तो जांच की जाएगी। जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें