फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय भुगतान के लिए आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
शोहरतगढ़ सीएचसी परिसर में प्रदर्शन करतीं आशा संगिनी व आशा बहू। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मानदेय भुगतान के लिए आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

शोहरतगढ़ ब्लॉक में आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
शोहरतगढ़। आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी ने सोमवार को शोहरतगढ़ सीएचसी परिसर में मानदेय व प्रोत्साहन राशि के भुगतान समेत अन्य मांगों के समर्थन में धरना दिया। चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। जब तक बकाया धनराशि का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक वे कार्य बहिष्कार करेंगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी का मंथली व रूटीन भुगतान आदि नहीं हुआ है। उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद कि सुनवाई नहीं हो रही है। पांच माह से बकाया प्रोत्साहन राशि अविलंब दिलाई जाए। मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम कुष्ट उन्मूलन कार्यक्रम, जाननी सुरक्षा योजना, मातृत्व वंदना योजना, दस्तक एवं कोरोनारोधी टीकाकरण का भुगतान शीघ्र कराया जाए। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर लगभग ढाई से भुगतान नहीं हुआ है। ग्राम स्वच्छता समिति के तहत जो ग्राम प्रधानों के खाते में प्रति वर्ष 10 हजार रुपये जाता था। वह 2015 से नहीं गया हैं। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथ ही कार्य का बहिष्कार करेंगी। इस दौरान किरन, योगमती, राजमती, संगीत भारती, सुनीता, कुशमलता, शांति देवी, रीता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें