फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में वार्ड सभासद करें सहयोग- धर्मराज

Sat, 01 Jul 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की तैयारी को लेकर शनिवार को डुमरियागंज क्षेत्र के नगर पंचायत बढऩीचाफा के सभागार में तैयारी बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने अभियान को सफल बनाने में सभी वार्ड सभासद और नपा कर्मियों से सहयोग करने की अपील की। नगर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने का नागरिकों से आह्वान किया। यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शोएब अख्तर ने बताया कि 1 से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 17 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें समस्त सभासद एवं सफाई नायक नागरिकों को दिमागी बुखार से बचने एवं संचारी रोगों से अवगत कराते हुए अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। चेयरमैन नगर पंचायत बढऩीचाफा धर्मराज वर्मा ने सभी को आश्वासन दिलाया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में दस्तक अभियान में नगर पंचायत बढऩीचाफा एक मिसाल कायम करेगा और अपने नगर पंचायत क्षेत्र में दिमागी बुखार को पनपने नहीं देगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता, वार्ड सभासद वीरेंद्र कुमार, मुबीन अहमद, रामू, शिव कुमार गुप्ता, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें