फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुष्कर्म के मामले का वांछित इनामी गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी ताज को सीमावर्ती इलाके के खुनुवां बाजार से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है। एसओ मोहाना जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मोहम्मद ताज निवासी मधुबनी टोला जनकनगर थाना मोहाना पर दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार को मुखबिर से जानकारी मिली की वह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां बॉर्डर इलाके में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें