उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।
बांसी। उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन संविदा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव बृहस्पतिवार को नरकटहा स्थित हाल में हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष पद पर व्यासजी चतुर्वेदी व महामंत्री मो. इसहाक को चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद पूर्वांचल उपाध्यक्ष नकुल चौधरी व संगठन मंत्री सुनीत शुक्ल के दिशा-निर्देश में शुरु कराई गई चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष, महामंत्री के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज त्रिपाठी, उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अगनू राम मौर्य, सुभाष चौधरी, अनुज शर्मा को दी गई। इसी प्रकार संयुक्त मंत्री के पद पर श्रवण कुमार पांडेय व दिनेश तिवारी को चुना गया। संगठन मंत्री की जिम्मेदारी राधेश्याम व विजय शर्मा को दी गई। कार्यकारिणी अध्यक्ष संतोष चौधरी, कार्यालय मंत्री अरविंद शुक्ल, कोषाध्यक्ष बद्री अग्रहरि व मीडिया प्रभारी का दायित्व राधेश्याम पांडेय को दिया गया। संवाद