फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिविर में विशेष कार्य करने वाले स्वयंसेवक पुरस्कृत

Tue, 19 Mar 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सोमवार को हुआ। शिविर में विशेष कार्य करने वाले स्वयंसेवक व सेविका को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह का महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। स्वयंसेविका निधि मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. विनोद कुमार ने सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की। डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने जो कुछ सीखा है, उसे अपने जीवन में उतारें और आस-पड़ोस, समाज व राष्ट्र की सेवा में लगाएं। डाॅ. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास में प्राथमिक भूमिका निभाती है। एनसीसी अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार यादव ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना सभी को सेवा भाव, एकता का भाव सिखाती है।
शिविर में विशेष कार्य करने के लिए स्वयंसेविका श्रेया चतुर्वेदी, स्वयंसेवक संदीप त्रिपाठी व एनसीसी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विकास कुमार को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डाॅ. देवराज सिंह, डाॅ. अरविंद त्रिपाठी, डाॅ. संदीप पांडेय, डाॅ. आलोक दूबे, डाॅ. मनीष भारती, डाॅ. रविरेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें