फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाॅलीबाल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Fri, 15 Mar 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में 34वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह में विजयी प्रतिभागियों व व्यायाम शिक्षकों को बीएसए कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेहरा के वॉलीबाल बालिका खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर मंडल व जनपद का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय व शिक्षिका सीमा द्विवेदी ने राज्य स्तर पर जीते हुए ट्राॅफी को बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय व वित्त अधिकारी नीलोत्म चौबे को सौंपा। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेल व्यायाम जरूरी है। वित्त एवं लेखाधिकारी नीलोत्म चौबे ने कहा कि कार्य का निरंतर आकलन कर दक्षता को हासिल किया जा सकता है। इस दौरान डीसी बालिका शिक्षा सुरेंद्र श्रीवास्तव, बीईओ धर्मेन्द्र पाल, राजेश कुमार, जीशान खलील, सत्येन्द्र गुप्ता, रविंद्र सिंह गुर्जर, राजकुमार यादव, मुस्तन शेरुल्लाह, अरविंद गुप्ता, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें