शोहरतगढ़ के गौरा बाजार में विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अखण्
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हिंदुओं को मजबूत बनाने का कार्य कर रहा विश्व हिंदू महासंघ
शोहरतगढ़। ब्लाक क्षेत्र शोहरतगढ़ के गौरा बाजार में रविवार को विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक हुई। 13 सितंबर को जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदुओं को जागरूक व मजबूत करने का कार्य विश्व हिंदू महासंघ कर रहा है।
उन्हाेंने कहा कि 13 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष का आगमन जनपद में हो रहा है। उनके कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्व हिंदू महासंघ के हर कार्यकर्ता तैयारी में लग जाएं। अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंदू कुमार सिंह ने कहा कि हमको संगठित होना जरूरी है। हम संगठित रहेंगे तो मजबूत रहेंगे। राकेश मिश्रा को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया गया। इस दौरान महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह, बर्डपुर ब्लाक अध्यक्ष अमन जायसवाल, महामंत्री अनिल उम्र वैश्य, नगर अध्यक्ष कपिलवस्तु राजन मोदनवाल, शिव कुमार कसौधन, राकेश कसौधन आदि मौजूद रहे।