खेसरहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करही बगही के ग्राम प्रधान का हुआ चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करही बगही में प्रधान के उपचुनाव में विंद्रावती पत्नी विनोद कुमार ने 44 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूर्यमती पत्नी महेश को पराजित किया।
क्षेत्र के करही बगही ग्राम पंचायत में पांच माह पूर्व ग्राम प्रधान के मृत्यु के बाद रिक्त पड़ी सीटों पर 5 सितंबर को गांव में प्राथमिक विद्यालय पर मतदान हुआ था। यहां कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। ग्राम सभा में कुल 1490 मतों के सापेक्ष 980 मत पड़े थे।
शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में हुई गिनती में विंद्रावती पत्नी विनोद कुमार को 351, सूर्यमती पत्नी महेश को 307, सुनीता को 253, शीला को 16, माया देवी को 10, माया को 4, सोनी को 3 व प्रभावती को दो मत मिले, जबकि 34 मत अवैध पाए गए । चुनाव अधिकारी उपेन्द्र कुमार ने विन्द्रावती को ग्राम प्रधान का प्रमाण पत्र दिया ।