फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में तेजी से हो रहा गांवों का विकास : राघवेंद्र

Mon, 18 Dec 2023 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत का चौथा स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। इसमें सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया व नगर पंचायत की ओर से 300 जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।
विज्ञापन


डुमरियागंज के पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से नगर और गांव क्षेत्र का विकास तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके प्रयास से भारतभारी को नगर पंचायत का चार वर्ष पहले दर्जा मिला था। इसके बाद यहां की जनता ने चंद्र प्रकाश वर्मा को भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीता कर विकास को गति देने का काम किया है। यहां की जनता ने चंद्र प्रकाश चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनकर विकास करने का अवसर दिया है। चंद्र प्रकाश चौधरी की ओर से भारतभारी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का कोई भी वार्ड विकास से छूटा नहीं रहेगा। इस मौके पर ईओ अजय कुमार पांडेय, उदयशंकर श्रीवास्तव, लवकुश ओझा, धर्मेश पांडेय, प्रेम पांडेय, रविंद्र शर्मा, बबलू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें