बिस्कोहर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली पड़री, मनिकौरा द्वितीय और निजामबाद में सोमवार को एक संस्था की ओर से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएफसी शहजाद अहमद ने ग्रामीणों को बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के गुर सिखाए। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन और सुकन्या समृद्धि जैसी जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि आर्थिक उन्नति के लिए वित्तीय जागरूकता अनिवार्य है। उन्होंने धोखाधड़ी होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 और 155260 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी, ताकि समय रहते ठगी को रोका सके। इस दौरान समूह सखी अंजुला, राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।