फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांध पर रेनकट में जलभराव से सहमे ग्रामीण

Sun, 27 Aug 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के लखनापार बैदौला बांध पर हो रही लगातार बारिश से नईडहर गांव के सटे बंधे पर रेनकट हो गया है। जिससे स्थानीय लोगों में भय बना है। एक वर्ष पूर्व नकाही गांव के पास बानगंगा नदी के पानी के दबाव से जहां बाध कटा था उसी जगह के पास बंधे पर बारिश का पानी रुका हुआ है, जिससे बंधे के सटे बसे गांव के लोगों में भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पिछली बार जैसी स्थिति इस बार भी उत्पन्न न होने पाए। गांव के दिलीप, पारस, भंडारी, प्रधान दुर्गा प्रसाद, राममिलन, प्रधान प्रतिनिधि डल्लू चौधरी ने इसे सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को डुमरियागंज क्षेत्र के भरवठिया एहतमाली गांव के पास से होकर बहने वाली राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से ग्रामीण दहशत में हैं। गांव के वसीम, मोबीन, अब्दुल बारी, अबुशमां ने कहा कि घर से मात्र छह से आठ मीटर की दूरी तक नदी पहुंच चुकी है। वहीं बगल में स्थित मदरसा महेतुल्इस्लाम के अस्तित्व पर भी राप्ती में विलीन होने की आशंका बनी है। एसडीएम डुमरियागंज प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। राप्ती के बढ़ते जलस्तर पर भी राजस्वकर्मी नजर बनाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें