सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लाक के ग्राम सभा महादेव नानकार के टोला परसा भदवरिया में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में हुए सुधार की समीक्षा की। गांव के लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने फसल व अन्य समस्या के विषय में भी बात की।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य लालमन ने कहा कि गांव में सिंचाई व्यवस्था के लिए नलकूप नहीं है। यदि व्यवस्था हो जाए तो गांव के किसानों को खेतीबाड़ी करने में काफी सुविधा हो जाएगी। इस दौरान जेई सुबास गुप्ता, लाइनमैन भारद्वाज मुनि त्रिपाठी, ओमप्रकाश पांडेय व ग्रामीण उपस्थित थे। संवाद