- निर्माण के एक सप्ताह में भीतर ही सड़क की गिट्टियां टूटकर बिखरने लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। क्षेत्र के घोसियारी बाजार से बनैहती को जोड़ने वाली नहर पर बनी लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से जुलाई, 2024 के प्रथम सप्ताह में करवाया गया था। लेकिन, बनने के एक सप्ताह के भीतर ही सड़क की गिट्टियां टूटकर बिखरने के साथ ही सड़क जगह-जगह धंसने भी लगी थी। उसी, समय ग्रामीण सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा रहे थे।
इस समस्या को अमर उजाला ने 12 जुलाई, 2024 को अपने अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसे विभाग ने संज्ञान में लेते हुए पांच अगस्त, 2024 को संबंधित ठेकेदार को रिपेयरिंग के लिए नोटिस दिया था, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। समस्या ज्यों कि त्यों अभी भी बनी हुई है। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ठेकेदार पर शक्ति से पेस नहीं आ रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को पचासों की संख्या में सड़क पर जमकर प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विपिन त्रिपाठी, अंकुर, राधे रमण, संदीप, श्यामू, भारत, मोनू आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई मोहनलाल गुप्ता का कहना है कि ठेकेदार को नोटिस भेज दिया गया है। जल्द ही सड़क सही करवा दिया जाएगा।