फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बांसी तहसील पहुुंचकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। तहसील क्षेत्र के बरगदवा गांव के लोगों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। मंगलवार को बांसी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी रामशब्द, मोहित आदि लोगों ने आरोप लगाया कि गांव का कोटेदार नियमित राशन नहीं देता है। कभी कभार यदि राशन बांटता है तो निर्धारित दर से अधिक रुपये लेता है। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार व्यापक पैमाने पर राशन वितरण में धांधली कर रहा है। प्रति यूनिट एक किलो राशन कम देता है तथा अक्सर उपभोक्ताओं के साथ बदसलूकी करता है। मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की जाए। इस दौरान गांव के सोनू, गौतम, शंभू यादव, श्रीराम यादव आदि मौजूद रहे। एसडीएम बांसी जगप्रवेश ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें