फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जेसीबी से बांध काटने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 15 Jun 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया बांध की कटान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उसका बाजार। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बाईपास का निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। शुक्रवार को उसका नौखनिया बांध को उसकी गांव के पास जेसीबी से काट दिया गया। जबकि इस बांध पर पिच सड़क बनी है। ग्रामीणों ने बांध कटते ही विरोध शुरू किया कि तात्कालिक रूप से इस मार्ग से वाहनों का आवागमन रुक गया और अचानक बाढ़ की स्थिति में गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाएगा।
बांध कटने की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और कटान को रूकवाया। जब बांध को जेसीबी से काटा जा रहा था उसी दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होते ही दर्जनों क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए। जिला प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर डॉ. ललित मिश्र ने पहुंचकर बांध की कटान रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कूड़ा नदी बरसात के दिनों में क्षेत्र में व्यापक तबाही लाती है। उसका क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र में सैकड़ों गांव की सुरक्षा इसी बांध पर टिकी है। सन 1984 में इसी जगह पर यह बांध टूट गया था। आज भी लोग उस मंजर को याद करके सिहर जाते है। बिना पूर्व तैयारी के अचानक इस बांध को काट दिए जाने से पूरे क्षेत्र के लोग सशंकित हो गए है। क्षेत्रीय नागरिक लवकुश राजभर, पप्पू साहनी, विनोद साहनी, अशोक पांडेय, नन्हे दुबे, संजय साहनी आदि लोगों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें