कोतवाल से की शिकायत, कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के झुलनीपुर गांव का मामला
कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के झुलनीपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खाली जमीन का कब्जा वहां नशे से संबंधित पदार्थ की बिक्री करता है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पहले ग्राम प्रहरी रोश अली को दी। वह दुकानदार से बातचीत करने गया, जिसमें कहासुनी के बाद दुकानदार ने ग्राम प्रहरी से मारपीट कर लिया।
थाने पर दिए तहरीर के अनुसार कोतवाली पुलिस ने दुकानदार पर कार्रवाई करते हुए तहसील न्यायालय भेज दिया है। ग्रामीण अब्दुर रहीम, रहमतुल्लाह, मुस्तफा, कौश, सद्दाम, शेरअली सहित अन्य लोगों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने दुकान हटाने का निर्देश दिया है, लेकिन दुकानदार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। झुलनीपुर गांव के युवा को नशे के लत में ढकेला जा रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायत पत्र मिला है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।