फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हैंडपंप खराब होने से दूषित पानी पीने को ग्रामीण मजबूर

विज्ञापन
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदवलिया में खराब पड़ा हैंण्ड पम्प। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदवलिया गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए 15 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया। जो इस समय खराब पड़े हैं, तथा कुछ री-बोर योग्य हैं, जिससे यहां के ग्रामीणों को सामान्य नल से प्यास बुझानी पड़ रही है। नदवलिया में 15 इंडिया मार्का हैंडपंप जल निगम ने लगवाए थे। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलता था। जो इस समय नहीं मिल पा रहा है। यहां के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खराब पड़े हैंडपंप की समस्या चौपाल में भी है, लेकिन अभी तक इसे सही कराने के लिए न तो प्रशासन स्तर के लोग एवं न ही जिम्मेदार ध्यान दे रहे हैं, जिससे यहां संक्रामक बीमारी के फैलने की आशंका बनी हुई है। गांव के यार मोहम्मद, मिठाई, गौरी प्रसाद, अनिल कुमार, सराजुल हक, कृष्णा प्रसाद, ओमप्रकाश विजय, राधेश्याम, इदरीस आदि लोगों ने हैंडपंप सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन




इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी जोगिया ओमप्रकाश चौधरी का कहना है जहां हैंड पंप खराब पड़ा है उसकी सूचना मिलती है तो इसे सही कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें