बांसी क्षेत्र के बाबा चुटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण करते ग्रामीण।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाबा चुटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने किया पौधरोपण
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील के बाबा चुटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सोमवार को ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। इससे परिसर में हरियाली के अलावा लोगों को छाया मिलेगी।
मंदिर के पुजारी लोकेश्वर गिरि की मौजूदगी में ग्राम चिमटी भरथना स्थित बाबा चुटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में राधे रूप मिश्रा, आशीष मिश्रा, अजीत तिवारी, विजय शुक्ल, जयंत्री प्रसाद शुक्ल ने पौधे लगाए।