सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के बंगरा गांव में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। मौके पर दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। एक राशन कार्ड का और एक पेंशन से जुड़ा था, जिसे निस्तारित कर दिया गया। इसके साथ ही चौपाल में आए हुए लोगों को सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बीडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने भी लोगों को पेंशन,राशन कार्ड सहित सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं को बताया। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी बलराम चौरसिया, प्रदीप कुमार पूर्ति निरीक्षक, विंध्यवासिनी देवी, ग्राम पंचायत सचिव आशीष पांडेय, प्रभारी एडीओ पंचायत अभिषेक त्रिपाठी, ग्राम प्रधान सहेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद