फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैदौला चौराहे पर चोर समझकर ग्रामीणों ने युवक को पीटा

Thu, 11 Sep 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के बैदोलागढ मे मिला संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के बाद जुटी ग्रामीणो की भीड। स्
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौला चौराहे पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया। पूछताछ में जब उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से किसी तरह युवक को छुड़ाया और थाने लेकर चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम सूरज पुत्र ज्ञानचंद निवासी मगहर, जनपद संतकबीरनगर बताया। उसने बताया कि वह भनवापुर क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव में एक ठेकेदार के माध्यम से पेंटिंग का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार को वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन

नशे की हालत में युवक भटककर बैदोलागढ़ पहुंच गया। जहां ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध चोर समझकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें