थाना क्षेत्र के मौजा महली गांव के रहने वाले एक युवक को बहला फुसलाकर गायब करने का मामला सामने आया है। युवक के पिता त्रिभुवन ने एसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को जानकारी दी कि उनका पुत्र मंदबुद्धि है, गांव के कुछ लोग उसे कही लेकर चले गए हैं और गायब कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि 14 जून की रात 12 बजे गांव के कुछ लोगों ने गोलबंदी करके उसके पुत्र जितेंद्र (21) को एक युवक के साथ कहीं भेज दिया है। जबकि, वह युवक अपराधी किस्म का है। इससे मेरे पुत्र के साथ किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। इसके पहले मामले की तहरीर खुनुवा पुलिस चौकी में दी गई थी, लेकिन चौकी से अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई।
खुनुवा पुलिस चौकी इंचार्ज जगत नारायण यादव ने बताया कि इस मामले में गायब युवक के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जुटी हुई है।