फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिटिया की मौत से गम में डूबा गांव

Wed, 03 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई युवती की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात मौत हो गई थी। बिटिया की मौत के बाद गांव में गम का माहौल है। मंगलवार को पूरे दिन घटना की चर्चा होती रही। युवती की मौत के बाद उसके परिवार के लोग आक्रोश में गलत हरकत न कर बैठें, इसके लिए गांव में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती 29 अप्रैल को सुबह गांव के बाहर अर्धनग्न हाल में बेहोश पड़ी मिली थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां 60 घंटे तक आईसीयू में इलाज होता रहा। न आंख खोल पाई और न कुछ बोल पर और दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद मंगलवार को गांव में मातम छाया हुआ था। हर तरफ दरिंदगी करने वाले जीजा और गांव के ही एक आरोपी जो जेल में है, उसकी चर्चा होती रही। वहीं गांव में स्थित बिगड़ने न पाए इसके मद्देनजर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए थे। जो गांव का भ्रमण करते रहे। खबर लिखे जाने तक युवती के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। एसओ चिल्हिया शिवधारी ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाकर लेने के लिए पहुंचे हैं। गांव में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें