फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दूल्हे को ग्राम प्रधान ने भेंट किया पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने दूल्हे को भेंट किया पौधा
विज्ञापन

डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हल्लौर के ग्राम प्रधान ने गांव में आयोजित एक शादी समारोह में दूल्हे को पौधा भेंटकर पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को सचेत किया। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हल्लौर के ग्राम प्रधान ताकिब ने शुक्रवार रात गांव निवासी आबाद हुसैन के बेटे अरमान ईरानी की शादी के मौके पर दूल्हे को अशोक पौधा भेंट किया। आह्वान किया कि खुशी के मौके पर हम एक-दूसरे को पौधे भेंटकर पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। ताकिब ने कहा कि जितना अधिक पेड़ लगाएंगे, प्रकृति, मनुष्य और हमारी पीढ़ियां उतना ही फलती-फूलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि ‘ग्रीन हल्लौर’ के नारे को साकार करने के लिए एक नई शुरुआत की गई है। इस दौरान काजिम रजा, राहीब रिजवी, शावेज राजा, अब्बास नजर और राशिद कप्तान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें