फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अवैध वसूली में दुल्हा दरम्यानी का ग्राम प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वसूली में दुल्हा दरम्यानी का ग्राम प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन

पर्यटकों की बस से वसूली का वीडियो वायरल होने के मामले में मोहाना पुलिस ने की कार्रवाई
ककरहवा। दुल्हादरम्यानी के ग्राम प्रधान का पर्यटक बसों से अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोहाना पुलिस हरकत में आ गई है। मंगलवार रात अवैध वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ मोहना संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के दुल्हादरम्यानी के ग्रामप्रधान शिव सागर यादव की ओर से टूरिस्ट बसों को ग्रामसभा की जमीन पर खड़ी करने के बदले जबरन प्रति बस दो सौ रुपये वसूली की जाती थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर जांच की गई तो मामला सही मिला। इसके बाद ग्राम प्रधान पर सुसंगत धारा में केस दर्ज कर लिया गया। रात में गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभी मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें