फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंचायत भवन के अधूरे काम पर ग्राम प्रधान व सचिव को लगाई फटकार

Fri, 08 Sep 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन ब्लॉक क्षेत्र के एक इंटर कालेज का छात्र व छात्रा आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद अभिभाव
विज्ञापन
डीडीओ ने चौपाल के माध्यम से लोगों की सुनी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा विकास क्षेत्र के सेमरा-मुस्तहकम में जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने विकास का मुद्दा जोर शोर से उठाया। राशन कार्ड, आवास, पीएम सम्मान निधि, विधवा, विकलांग पेंशन, नाली, सड़क आदि समस्याओं पर अमल किया गया। डीडीओ ने सभी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने का आदेश दिया।जिला विकास अधिकारी ने पंचायत भवन के अधूरे काम को लेकर ग्राम प्रधान एवं सचिव को फटकार लगाई।
भवन के खिड़की दरवाजे, बिजली के काम, फर्श एवं बाउंड्रीवाल का काम एक माह के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों से बात की। अंत्योदय कार्ड धारक शांति देवी ने बताया कि पैतीस किलो राशन की जगह तीस किलों राशन मिलता है। जिस पर संबंधित कोटेदार को कार्ड धारकों को समय से राशन एवं कटौती नहीं करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सूर्यनाथ बताया कि एक दिन की मजदूरी 250 रुपया मिलती है। जिला विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी खेसरहा चंदभान उपाध्याय को निर्देशित किया की मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी न होने पाए और समय से उनका भुगतान हो। समूह की महिलाओं को मनरेगा में महिला मेट बनाया जाए।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी चंदभान उपाध्याय, ग्राम प्रधान मो. वकील, हाकिम, संदीप सिंह, अरुण पटेल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें