फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सीमा पर चौकसी बढ़ी

Mon, 01 Jan 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ककरहवा बार्डर पर कार चालक से पुछताछ करते एडिसनल एसपी सिद्धार्थ
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कार्यक्रम को देखते हुए जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी हैं। वह सीमा पर विशेष नजर रख रही हैं तो वहीं लोकल पुलिस होटल और सार्वजनिक स्थालों पर निगरानी शुरू कर दी है। बाहर से आकर ठहरने वालों का डाटा एकत्र कर रही है। शहर के नाकों पर वाहनों की चेकिंग भी अभियान चलाकर की जा रही है।
विज्ञापन


जनपद नेपाल सीमा से सटा हुआ है। जिले की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली हुई है। बिना रोक टोक के दोनों देशों से लोगों का आवागमन होता है। नेपाल में पकड़े गए कई आतंकी सीमा के करीब बैठकर गतिविधि संचालित करने की बात स्वीकार कर चुके हैं। ऐसे में देश में कहीं बड़ी घटना होने के बाद सीमा पर संवेदनशीलता बढ़ जाती है। चार दिन पहले एडीजी गोरखपुर ने 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बाॅर्डर का निरीक्षण किया था। सीमावर्ती थानों की पुलिस के साथ ही सीमा पर तैैनात सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है। ऐसे में बार्डर पर और सतर्कता बरतने की जरूरत है। संदिग्ध दिखने वालों की जांच करने के साथ ही कस्बे के होटल और लाज में ठहरने वालों पर भी नजर रखें। अगर संदिग्ध लगे तो पूछताछ भी करें और अपराधिक गतिविधि हो तो कार्रवाई करें। एडीजी के निर्देश के बाद बार्डर से लेकर कस्बे तक सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए हैं। सीमा पर सुरक्षा एजेंसी तो लोकल में पुलिस ने जांच तेज कर दिया है। रात होते ही चार पहिया, दो पहिया और बस व ट्रकों के साथ ही होटल में जांच शुरू कर दी है। एक साथ पूरे जनपद की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जांच कर रही है। चेकिंग के दौरान रोके जाने वालों का नाम पता नोट कर रही है।

-

विदेशी नागरिकों की दखल बढ़ने से बढ़ी संवेदनशीलता

इसी वर्ष सीमा पर कई विदेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। इसमें चीन के साथ ही अन्य देश के नागरिक पकड़े जा चुके हैं। वहीं दो दिन पहले महराजगंज जनपद में विदेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में सीमा पर संवेदनशीलता और बढ़ गई है। क्योंकि महराजगंज की तरह से सिद्धार्थनगर जनपद की सीमा भी खुली है। ऐसे में इधर से घुसपैठ होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


-

सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसी के साथ सीमावर्ती थानों की पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही है। इसके साथ ही रात में चेकिंग तेज कर दी गई है। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


-अभिषेक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें